Friday, 8 May 2020

8 दिनों में 816 लोगों ने गंवाई जान; देश का 5वां राज्य बना राजस्थान जहां मरने वालों का आंकड़ा 100 पहुंचा

0 comments

कोरोना संक्रमण की वजह से देश में मरने वालों की संख्या 1896 हो गई है। शुक्रवार को राजस्थान में मरने वालों की संख्या 100 हो गई। यह देश का 5वां राज्य है जहां 100 या इससे ज्यादा लोगों की जान गई है। आंध्र प्रदेश में भी 3 मौतें दर्ज हुई। यहां अब तक 41 मरीजों ने दम तोड़ा है। उधर, असम में 1 और हरियाणा में 1 मरीज की मौत हुई। मौत का ग्राफ देखें तो पिछले 7 दिनों में 816 संक्रमितों ने जान गंवा दी है।

गुरुवार को 106 मरीजों की मौत हुई
गुरुवार को 106 लोगों ने दम तोड़ दिया। सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 43 संक्रमितों की मौत हुई। इनमें 25 लोग मुंबई से थे। राज्य में अब तक 694 लोग जान गंवा चुके हैं। गुजरात में 29 लोगों की मौत हुई। यहां मरने वालों का आंकड़ा 400 पार हो गया। अब तक 425 लोगों की मौत हुई है। इनमें 321 लोग अहमदाबाद से थे। उधर, मध्य प्रदेश में 8, पश्चिम बंगाल में 7, राजस्थान 6, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, दिल्ली और आंध्र प्रदेश में 2-2 कोरोना मरीजों ने दम तोड़ा। पंजाब, कर्नाटक, हरियाणा और जम्मू कश्मीर में 1-1 संक्रमितों की मौत हुई।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Coronavirus India Death Toll | Novel Coronavirus Cases Deaths in Mumbai Pune Delhi Haryana gujarat Odisha Madhya Pradesh Uttar Pradesh Indore Today Latest Update: Corona Virus (COVID 19) India Death Toll Day Wise Details and Information


source /national/news/indiaindiacorona-virus-covid-19-india-death-toll-day-wise-details-and-information-latest-updates-127282227.html

No comments:

Post a Comment