Saturday, 26 June 2021

KRK ने शेयर की अर्जुन और मलाइका की तस्वीर, ऐक्टर को टाइगर बताकर कहा- डंके की चोट पर छीन लिया

0 comments
बॉलिवुड ऐक्टर (Arjun Kapoor) 26 जून यानी शनिवार को अपना 36वां जन्मदिन () मना रहे हैं। इस खास मौके पर उनके फैंस और बी-टाउन सिलेब्स ने उन्हें बधाई दी है। वहीं, अर्जुन कपूर बर्थडे पर उनकी कथित गर्लफ्रेंड (Malaika Arora) ने रोमांटिक पोस्ट शेयर कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। मलाइका अरोड़ा के पोस्ट के बाद कमाल आर खान () ने उनकी तस्वीर को शेयर करते हुए ट्वीट किया है। ने अपने ट्विटर हैंडल पर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की तस्वीर शेयर की है। इसके साथ लिखा, 'भाई लौंडे अर्जुन कपूर टाइगर है तू। गुर्दा है तेरे में। डंके की चोट पर छीन लिया! तुम्हें सैल्यूट है!' हालांकि, केआरके ने अपने इस ट्वीट पर सफाई देते हुए एक अन्य ट्वीट करते हुए लिखा, 'प्यारे लोग, हमेशा गलत क्यों सोचते हो? मैं तो फिल्म 'एक विलन 2' को सिद्धार्थ मल्होत्रा से छीनने की बात कर रहा हूं! और कुछ भी नहीं!' बताते चलें कि मलाइका अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अर्जुन कपूर के साथ रोमांटिक तस्वीर शेयर की थी। इसमें दोनों एक-दूसरे के गले लगे हुए हैं। उन्होंने इस तस्वीर के साथ लिखा, 'हैप्‍पी बर्थडे माय सनशाइन।' मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर एक-दूसरे को साल 2019 से डेट कर रहे हैं। हालांकि, दोनों अपने रिलेशनशिप पर खुलकर नहीं बोलते हैं। मलाइका अरोड़ा ने पहले सलमान खान के भाई अरबाज खान के साथ शादी की थी लेकिन दोनों का तलाक हो चुका है। वहीं, केआरके की सलमान खान के साथ कानूनी लड़ाई चल रही है। इसके बाद उनके इस पोस्ट को लेकर लोग तमाम कयास लगा रहे हैं। बता दें कि केआरके ने अर्जुन कपूर को उनके बर्थडे पर विश किया था। केआरके ने ट्वीट करते हुए लिखा था, 'मेरे प्यारे टाइगर भाई अर्जुन कपूर आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। हम आपको प्यार करते हैं। और आपके समर्थन के लिए धन्यवाद देते हैं।' केआरके ने ट्वीट कर दावा किया था कि उन्होंने अर्जुन कपूर के साथ फोन कॉल पर लंबी चर्चा की। केआरके ने अर्जुन कपूर का धन्यवाद देते हुए कहा था कि वह बॉलिवुड में सिर्फ उनके असली दोस्त हैं और असली मर्द हैं जो किसी से नहीं डरता। अब वह कभी भी उनकी फिल्म की आलोचना नहीं करेंगे।


source https://navbharattimes.indiatimes.com/movie-masti/news-from-bollywood/krk-shares-arjun-kapoor-malaika-arora-photo-and-calling-him-fearless-tiger/articleshow/83877988.cms

No comments:

Post a Comment